बुजुर्ग से 1 करोड़ की ठगी की आरोपी महिला

महिला के जाल में फसे दिव्यांग बुजुर्ग के लूट लिए एक करोड़ रुपए


एक दिव्यांग बुजुर्ग के साथ महिला द्वारा 1 करोड़ रुपए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। दिव्यांग बुजुर्ग आदमी ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी है। यह खबर मुंबई की बताई जा रही है। बुजुर्ग ने बताया के कैसे महिला ने उसे अपनी बातों में उलझा कर पैसे लुटे है। महिला द्वारा 96 लाख रुपए अकाउंट से निकलवाने की जानकारी बुजुर्ग ने पुलिस को दी है। सेंट्रल मुंबई के कलाचौकी इलाके के पुलिस स्टेशन में बुजुर्ग ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
बुजुर्ग ने बताया के महिला ने स्टॉक एक्सचेंज में पैसे लगाने का बहाना बना कर 96 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

महिला ने बुजुर्ग को बताया कि वह भारतीय रिजर्व बैंक की कार्यकर्ता है। उसने अपनी बैंक की पासबुक के नकली कागज दिखा कर विश्वास दिलाया था।

पुलिस ने इस मामले के बारे में क्या कहा?


67 साल के दिव्यांग बुजुर्ग ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने बेटे के साथ मुंबई के लालबाग इलाके में रहता है। पत्नी का देहान्त 10 साल पहले हो चुका था। बेटा भी दिव्यांग है जिसके कारण उसको आश्रय स्थल में भेज दिया है और दिव्यांग बुजुर्ग भी एक आश्रम में रहते है जहा पर उनको 30,000 रुपए का निवृति वेतन मिलता है।

महिला ने कैसे दिव्यांग बुजुर्ग को फसाया?


इंडियन एक्सप्रेस की जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला को बुजुर्ग की दूर की जानकर बताया है। 2016 में महिला एक पार्टी के दौरान बुजुर्ग से मिली थी जब महिला ने खुद को RBI की कर्मचारी बताया था। महिला ने तब उनसे स्टॉक एक्सचेंज में पैसे लगाने की बात की थी और बताया के उनको हर तीन महीने बाद 2 लाख रुपए का फायदा होगा। 2017 में महिला ने बुजुर्ग को अपनी शादी में आने को कहा और स्टॉक एक्सचेंज में पैसे लगाने की बात कही।
पुलिस ने बताया कि उस औरत पर यकीन करने के बाद RTGS के द्वारा 22 लाख रुपए बुजुर्ग ने उसके अकाउंट में जमा करवा दिये।इसके बाद महिला उनसे मिलकर पैसे अपने खाते में जमा करवा लेती थी।

आरोपी औरत उन्हें बताती थी कि वह RBI में भी पैसे लगा रही है। औरत ने नकली पासबुक की डिटेल्स भी दिखाई थी जिससे बुजुर्ग ने यक़ीन कर लिया और बाद में बैंक कार्यकताओं से बातचीत करके उनको अपने साथ हुए इस फ़्रॉड के बारे में पता चला। और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *