मनोज जरंगे ने किया अनशन खत्म

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरंगे पाटिल ने शनिवार की सुबह को पाना विरोध प्रदर्शन अनशन खत्म कर दिया। पहले उन्होंने बयान दिया था की अगर महारष्ट्र सरकार अपनी मुफ्त शिक्षा निति में सभी मराठो को शामिल करने की मांग को नहीं स्वीकारती है तो उनका विरोध मार्च शनिवार को मुंबई में पहुंचेगा , फिर शनिवार को उन्होंने अपना विरोध ये कह कर समाप्त कर दिया कि मुख्यमंत्री ने उनका अनुरोध स्वीकार लिया है।
पाटिल का कहना था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एकदम बढ़िया काम किया है , हमने अपना विरोध खत्म कर दिया है क्योंकि हमारा अनुरोध अब स्वीकार कर लिया गया है। हम उनका पत्र स्वीकार करेंगे, मैं मुख्यमंत्री के हाथो जूस पियूँगा।

महारष्ट्र के मंत्री का बयान

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए महारष्ट्र के मंत्री ( मंगल प्रभात लोढ़ा ) ने कहा कि मनोज जरंगे पाटिल के नेतृत्व में आरक्षण आंदोलन चल रहा है जो आज एक निष्कर्ष पर पहुँच गया है। आज जो अध्यादेश पारित किया गया है उनमे सभी समस्याओ का समाधान है। वहीँ मनोज जरंगे ने बताय कि जहा हमे समाधान मिल गया है तो आगे विरोध जारी रखने की आवश्यकता नहीं है।
महारष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण कार्यकर्ता की मांगों को लेकर अधिकारीयों के साथ बैठक की और बाद में रात में कार्यकर्ता से मिलने के लिए एक मसौदा अद्येश के साथ प्रतिनिधि मंडल में भेजा।

Read More: Click Here

चालीस वर्षीय कार्यकर्ता , जिन्होंने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल करने की योजना बनाई और एक नयी मांग की थी कि सरकार सभी मराठा को शामिल करने के लिए मुफ्त शिक्षा नीति में संशोधन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *