यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच हुई लोकसभा चुनाव को लेकर डील

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को खुद इसका एलान किया है। उन्होंने बताया कि यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों के लिए चुनाव लड़ेगी। जिसपर सपा के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि यूपी में ग्यारह मजबूत सीटों से हमारे गठबंधन की शुरुआत हो रही है। और जीत के साथ साथ ये सिलसिला बढ़ता ही जाएगा। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति इतिहास बदलने का काम करेगी।

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबन्धन की शनिवार को एक औपचारिक एलान किया और सीटों के बंटवारे को भी एक नया रूप दिया। विपक्षी गठबंधन INDIA के घटक दल सपा और रालोद पहले ही इस बारे में आपसी सहमति कर चुके थे। राष्ट्रिय लोकदल को सात सीट देने की बात सपा को हुई थी। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 20 जनवरी को कहा था कि , जो सरकार गठबंधन के लिए बनाई जानी थी उसकी बातचीत चल रही है। कांग्रेस ने बताया की सपा के साथ सीट के बंटवारे पर बात चल रही है जो की सकारत्मक ही है।

Read More: Click Here

पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने भी कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रिय गठबंधन समिति के मेंबर अशोक गेहलोत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बिलकुल कांटेक्ट में है। यह उस समय की टिपण्णी है जब अखिलेश यादव ुए यूपी में लोकसभा की ग्यारह सीटें देने का एलान किया है। इससे पहले भी सपा और कांग्रेस ने साल 2017 में गठंबधन किया था परन्तु भाजपा की धमाकेदार जीत ने इस गठबंधन को फीका कर दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *