SBI ने किया एलेक्ट्रोल बांड का डेटा साझा

SBI ने किया एलेक्ट्रोल बांड का डेटा साझा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SBI ने एलेक्ट्रोल बांड से जुडी सारी जानकारी साझा कर दी है और सभी आंकड़े आगये हैं। ECI द्वारा उसे पब्लिश कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस नए डाटा से पता चलता है कि भाजपा को लगभग 487 डोनर्स द्वारा चंदा मिला है। भाजपा को चुनावी बांड में सबसे ज्यादा 6060 करोड़ रूपए का चंदा मिला है। पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा देने वाले शीर्ष -10 डोनर्स ने 2,119 करोड़ रुपए दान दिया गया है। BJP को मिले कुल चंदे का 35 परसेंट शीर्ष -10 डोनर्स ने दिया है।

‘फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज लिमिटेड’ ने सबसे ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड परचेस किये थे। कंपनी ने कुल मिला के 1,368 करोड़ का बॉन्ड दान किया थे। रिपोर्ट के अनुसार इस कम्पनी द्वारा भाजपा को सौ करोड़ की फंडिंग दी है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस और DMK को भी चंदा दान में मिला है। फ्यूचर गेमिंग कंपनी से TMC को 542 करोड़ और DMK को 503 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है।

कौन – कौन है पहले 10

टॉप-10 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आती है – मेघा ग्रुप, इस कम्पनी द्वारा भाजपा और कांग्रेस दोनों को फंडिंग मिली है। मेघा ग्रुप द्वारा 1,192 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे गए । 110 करोड़ रुपया कांग्रेस को मिला और भाजपा को इससे लगभग पांच गुना ज्यादा चंदा मिला है। भाजपा को मेघा ग्रुप से 584 करोड़ की फंडिंग मिली है , भाजपा को सबसे ज्यादा इसी कम्पनी से फंडिंग मिला है।

तीसरे नंबर पर है चंदा देने वाली कम्पनी है – MKJ समूह, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। इस ग्रुप ने कुल 617 करोड़ के बॉन्ड खरीदे थे। कंपनी द्वारा आधे से ज्यादा बॉन्ड भाजपा को दिया था। भाजपा को 372 करोड़ के बांड प्राप्त हुए। जिसमे कांग्रेस को 161 करोड़ और तृणमुल कांग्रेस को 47 कॉर्ड के चुनावी बांड दिए।

चौथे लिस्ट पर – आदित्य बिड़ला समूह, इस ग्रुप की 8 कंपनियों ने 584 करोड़ रुपए के बॉन्ड लिए थे। इस समूह की हल्दिया एनर्जी द्वारा 377 करोड़ रूपए , धारीवाल इंफ्रास्ट्रचर ने 115 करोड़ रूपए ,फिलिप्स कार्बिन द्वारा पेंतीस करोड़ और क्रिसेंट पावर से 34 करोड़ का बांड खरीदा था। इन सब कम्पनियो द्वारा कुल 561 करोड़ रूपए के बांड खरीदे , इस समूह 419 करोड़ रूपए की राशि तृणमूल को और 126 करोड़ रूपए भाप को 15 करोड़ रूपए की कांग्रेस को मिले थे।

इस सूचि में अगला नाम है- क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड का है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है, कंपनी ने बॉन्ड पर 410 करोड़ रुपये व्यय कर दिए। इसमें से भाजपा को सबसे ज्यादा 375 करोड़ रुपये और शिवसेना को 25 करोड़ रुपये का दान मिले।

Read More : Click Here


सबसे ज्यादा बॉन्ड को खरीदने वाली सातवीं सबसे बड़ी कंपनी का नाम है वेदांता लिमिटेडजिसने 401 करोड़ रुपए व्यय किए, सबसे ज्यादा लाभ इसमें पार्टी भाजपा ही रही, जिसे 227 करोड़ रुपए का दान मिला है। कांग्रेस को 104 करोड़ और BJD को 40 करोड़ रुपए दान में मिले हैं।

भारती समूह की चार कंपनियों द्वारा 247 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदे गए थे। जिसमे भाजपा को 197 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई थी इस ग्रुप की कंपनी ‘भारती एयरटेल लिमिटेड’ ने बॉन्ड पर 183 करोड़ रुपए का खर्चा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *