Anant Hegde

दो – तिहाई बहुमत बदले जायेंगे सविंधान द्वारा

कर्नाटक के बीजेपी के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट अनंत कुमार हेगड़े के एक भाषण पर राजनीतिक बात-विवाद हो गया है। हालांकि,बीजेपी ने उनकी चर्चा से दूरी बना ली है।

एमपी अनंत कुमार हेगड़े ने क्या बोला

आपको बता दे कि कर्नाटक से भाजपा के एमपी अनंत कुमार हेगड़े (Karnataka MP Anant Hegde) के द्वारा दिये गये एक भाषण से भाजपा (BJP) ने दूरी बना ली है। एमपी अनंत कुमार ने बताया के अगर भाजपा को राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत मिलेगा तो संविधान को बदला जा सकता है। उन्होंने अपने भाषण में बताया कि ‘हिंदू समाज को दबाने के लिए’ कांग्रेस के द्वारा निर्मित गैर-जरुरी कानूनों को ख़ारिज कर दिया जायगा।

BJP ने एमपी अनंत कुमार के इस विचार से दूरी बनाते हुए बताया कि यह हेगड़े का निजी विचार है जिसके बारे में उनसे जवाब भी मांगा जायेगा। BJP कर्नाटक ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट द्वारा लिखा,
“सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान पर जो टिप्पणी की वो उनके निजी विचार हैं। ये पार्टी के विचार को नहीं दिखाता। भाजपा देश के संविधान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हेगड़े से उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।”

Read More: Click Here

इंडियन एक्सप्रेस की जानकारी के अनुसार भाजपा के अध्यक्ष गौरव भाटिया ने भी इन्हीं बातों का जिक्र करते हुए कहा है कि भाजपा ने हेगड़े के कमेंट का जवाब मांगा है। उन्होंने बताया है कि भाजपा हर फैसला देश के हित में और संविधान को मदयनजर रखते हुए लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *