इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने की कांग्रेस के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब कांग्रेस के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अब कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ रूपए का नोटिस भेज डाला है। जिसमे एक दिन पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस की याचिका रद कर दी थी। अब कांग्रेस ने आईटी को साल 2017 से 2021 तक के टैक्स का मुल्यांकन करने से रोकने को कहा है। अभी हाल ही मिले नोटिस की पुष्टि कांग्रेस के नेता विवेक तन्खा द्वारा की गयी है।

जाने पूरी बात


रिपोर्ट के मुताबिक 2019 की लोकसभा चुनाव के पहले हुई IT रेड में करोड़ो का लेनदेन सामने आया था। कांग्रेस पार्टी को लग रहा था की कांग्रेस पर IT भारी जुर्माना और ब्याज डाल कर उनसे रकम बसूलेगी। कांग्रेस का आरोप है की केंद्र सरकार उन्हें अपंग बनाना चाहती है। इसपर मलिक्कार्जुन खरगे का कहना है :

हम बराबरी से चुनाव ना लड़ पाएं, इसलिए बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। एक राजनीतिक दल के चुनाव लड़ने में बाधा डालने का खतरनाक खेल खेला गया है। BJP सरकार के चुनावी खर्चे का कोई हिसाब नहीं है, BJP ने कभी अपने बैंक खाते की डिटेल्स नहीं दी है। सिर्फ हमसे खाते की जानकारी चाहते हैं, चुनाव बराबरी पर होना चाहिए। BJP कभी टैक्स नहीं देती है, लेकिन हमसे मांगती है।

Read More: Click Here

इस मामले में कांग्रेस ने ITAT से गजरिश की और पार्टी के बैंक खतों से 135 करोड़ रूपए निकलने पर रोक लगाने को कहा। लेकिन वो अपील को रद कर दी थी। पार्टी ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा पीटा। कांग्रेस ने आईटी विभाग की तलाशी को चुनौती दी है। ये बात है साल 2014 से 2017 तक के लिए था। पार्टी ने बयान दिया है की कार्रवाई में देर हुई है लेकिन आयी कोर्ट इस बात सहमत नहीं हुआ और फिर 22 मार्च को याचिका रद कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *