gangrape

स्पेन से भारत घूमने आई सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई महिला से मिले जज ने क्या कहा?

झारखंड के दुमका इलाके में जो परदेसी महिला का सामूहिक जबर जनाह का शिकार हुई थी उसके हाल ही में जिले के जज ने मिलके बातचीत की है। यह महिला अभी अस्पताल में दाखिल है जिसका इलाज चल रहा है। इलाके के प्रधान ज़िला न्यायाधीश (PDJ) और ज़िला क़ानूनी सेवा प्राधिकरण के मुखी अनिल कुमार मिश्रा ने पीड़ित महिला से मुलाकात की है। उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) को भेज दी है जिसमें उन्होंने महिला के शरीरी तौर पर स्वस्थ और मन से कमजोर होने की जानकारी दी है।
इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश हुई एक रिपोर्ट के अनुसार,PDJ और उनकी टीम को मिले आदेश के मुताबिक पीड़ित महिला को हर संभव सहायता और देखरेख करने की पुष्टि करने के लिए कहा गया था। CrPC की धारा 164 के अनुसार महिला का ब्यान ले कर उसकी मदद करने और 10 लाख रुपये हर्जाना देने को कहा गया।

PDJ मिश्रा ने अपने दोस्त को बताया कि,


“हमने उन्हें भरोसा दिलाया है कि आरोपिओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उन पर करवाई की जाएगी। रेप से पीड़ित महिला अंदर से टूट गई है पर, शरीरी तौर से ठीक है जिसकी अभी अस्पताल में जाँच चल रही है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले स्पेन से भारत घूमने की इच्छा से अपने पती के साथ झारखंड के दुमका इलाके में मोटर साइकिल पर सवारी कर रही महिला के साथ जबर जनाह की खबर सामने आई थी।जिसमें महिला को तकरीबन सात से आठ लोगों ने सुनसान इलाके में ले जा कर ज़बरदस्ती की थी। जिसके बाद महिला ने पुलिस की गाड़ी रोक कर बारदात की खबर दी थी। जिसके बाद महिला को अस्पताल में दाखिल किया गया था। पुलिस ने महिला का ब्यान लेने के तुरंत बाद ही करवाई शुरु कर दी गई थी जिसमें कि अब तक 4 बलात्कारिओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी के आरोपियों की जाँच अभी भी जारी है।
जज सुजीत नारायण प्रसाद ने इस मामले की जानकारी ली और पुलिस को कारवाई करने के निर्देश दिये।

महिला और उसके पती ने की बलात्कारिओं को पकड़ने की विनती
आपको बता दे कि बलात्कार से पीड़ित महिला और उसके पति ने लोगों से आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की सहायता करने की गुजारिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साँझा करते हुए लिखा,

Read More: Click Here


“मुद्दा ये है कि बलात्कार या डकैती आपके साथ, आपके भाई के साथ, आपकी मां के साथ, आपकी बेटी के साथ, किसी के भी साथ हो सकती है।दुनिया का कोई भी देश इससे अछूता नहीं है। स्पेन में होता है, ब्राज़ील, अमेरिका सभी देशों में ऐसा हुआ है… भारत एक महान देश है और देखने लायक है।इसमें अच्छी चीजें और बुरी चीज़ें हैं। पुलिस और सभी को धन्यवाद।”


जबर जनाह का शिकार हुई महिला के पति को झारखंड पुलिस ने 10 लाख रुपये का हर्जाना दिया है। जोड़े ने मीडिया को जानकारी दी कि ज़िला प्रशासन के द्वारा उनको हर जरूरी सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *